हिन्दी

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 Kanya Rashi Swasthya Avlokan2025 कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2025 कन्या राशि वार्षिक राशिफल

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: 2025 में शारीरिक एवं मानसिक समग्र सेहत की ओर बढ़ने के मौके रहेंगे। यदि कोई कमजोरी है, तो उसे दूर करने में वांछित किस्म की प्रगति होगी। हालांकि, आपको सेहत की अहमियत को समझते हुए तामसिक आहारों के सेवन से बचना पड़ेगा। क्योंकि वर्ष के इन महीनों में केतु का गोचर कई बार सेहत में उतार-चढ़ाव ला सकता है। वर्ष के फरवरी महीने में श्री भौम का गोचर सेहत में ऊर्जा देने वाला रहेगा, किन्तु उत्तेजित होने से बचने की जरूरत होगी। मार्च महीने में राशि स्वामी श्री बुध का गोचर सेहत में उतार-चढ़ाव का संकेत देगा। यानी वर्ष के इन महीनों में आपको सेहत में अच्छे परिणाम मिलेंगे, किन्तु सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: 2025 में मन को प्रसन्न करने एवं विचारों में सकारात्मक भावनाओं को उत्पन्न करने हेतु आपको और मुस्तैद होकर चलने की आवश्यकता होगी। यदि आप स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो वर्ष के इन महीनों में सितारों की चाल बेहतरीन परिणामों की दिशा में बढ़ाने वाली रहेगी। हालांकि, आपको नियमित एवं संतुलित दिनचर्या की ओर बढ़ने की जरूरत होगी। इस वर्ष के जून महीने में शरीर चुस्त एवं दुरुस्त रहेगा, किन्तु चतुर्थ सप्ताह से पुनः सितारों की चाल सेहत में कमजोरी एवं पीड़ा दे सकती है। अतः जरूरी एवं पौष्टिक आहारों के साथ नियमित कसरत करना न भूलें, अन्यथा सेहत कमजोर एवं सुस्त हो सकती है। खुशियों को पाने के लिए सेहत के लिए उपयोगी उपायों का पालन करें। स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए अपने ज्योतिषी से सलाह प्राप्त करे।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: 2025 में शारीरिक क्षमताओं को पुख्ता करने और रोग तथा पीड़ाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। वर्ष के इन महीनों में समग्र सेहत की ओर बढ़ते रहेंगे, किन्तु छोटी-छोटी बातों में आक्रोशित न हों। यानी चुनिंदा एवं जरूरी बातों की उपेक्षा न करें। अन्यथा, सेहत में रक्तादि विकार एवं पीड़ा होने के आसार रहेंगे। क्योंकि सितंबर महीने में राशि स्वामी का गोचर व्यय भावगत होने के कारण आपको नेत्रादि एवं सिरदर्द तथा सेहत में कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। अतः खान-पान का पूरा ध्यान दें और जरूरी उपचारों में कोताही न करें। सितारों की चाल वर्ष के इन महीनों में मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025: 2025 में खूबसूरत एवं सकारात्मक सोच को उत्पन्न करने में वर्ष के इन महीनों में मदद मिलेगी। फलतः स्वास्थ्य सुखद एवं शानदार बना रहेगा। यदि शरीर में कमजोरी है, तो उसे दूर करने में वांछित प्रगति होने के आसार रहेंगे। हालांकि, वर्ष के इन महीनों में अक्टूबर में शनि का संबंध इस राशि में होने के कारण आपको कई बार परेशान होना पड़ सकता है। किन्तु नवंबर में आपकी सेहत मध्यम किस्म की रहेगी, जो पहले के मुकाबले अधिक अच्छी होगी। वहीं, वर्ष के दिसंबर महीने में सितारों की चाल शरीर को कमजोर करने वाली रहेगी। यानी वर्ष के इन महीनों में सेहत से जुड़े संदर्भों में वांछित लाभ मिलने के आसार रहेंगे। वर्ष 2025 मे आपका स्वास्थ्य कैसा होगा जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी लें।

यह भी पढ़ें: 2025 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि के जातक नीचे जाकर कन्या राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान वार्षिक राशिफल

2025 कन्या राशि (Kanya Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025