हिन्दी

मकर राशि (Makar Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ

Capricorn Hindi Overview Horoscopeमकर राशि के सामान्य लक्षण एवं गुण  (Makar Rashi General Characteristic)

भौतिक लक्षण :दुबला-पतला शरीर, उम्र के साथ स्वास्थ्य सुघरता है, बडे़ दांत, बड़ा मुख, नाक विशिष्ट रहती है। बाल काले और मोटे हैं, चेहरा पतला और अंड़ाकार, कुबड़ी कमर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं।

अन्य गुण :मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेक शक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।
किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक निराश ही रहते है। सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं। ईमानदार और निष्कपट होते हैं। शक्ति के आगे अडिग रहते है परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। संगठन क्षमता उत्तम होती है। कठिनाई में भी किसी से सहायता के लिए नहीं कहते हैं। वाकशक्ति में बाधाएं रहती है उच्च और सामाजिक पदो के लिए उपयुक्त होते हैं। तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं। नवागंतुकों के साथ मित्रता में शिथिल रहते है। पर पुराने मित्रों से अच्छे संबंध होते हैं।
प्रेम प्रसंग में रूचि कम होती हे। पर परविार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बातचीत में शिथिल और अति सावधान रहते हैं। स्वयं से वरिष्ठ आयु के विपरीत लिंग व्यक्तियों से संबंध स्थापित करते हैं।

संभाव्य रोग : घुटनों में चोट, त्वचा रोग, खरोंच, हड्डी टूटना, गठिया, पित्ती आदि । बाल्यावस्था में अग्नि, हथियार या लोहे से चोट की आशंका रहती है।
33 से 49 वर्ष की आयु में जीवन आनन्दमय रहता है। 50.51 वर्ष में स्वास्थ्य कष्ट होता है।

अशुभ वर्ष : 5, 13, 27, 36, 57, 62 और 67
जलीय स्थान, बहुत मात्रा में पानी वाले स्थान, नदी के किनारे, पृष्ठोदय राशि, स्त्री राशि, नीचले अंगों में कमजोरी बलवान होते है।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि की सम्पूर्ण जानकारियाँ

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |


मकर राशि की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025