हिन्दी

2025 मकर राशि (Makar Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 Makar Rashi Vitiye Rashifal2025 मकर राशि वित्तीय भविष्यफल

वित्तीय स्थिति 2025 मकर राशि वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: 2025 में आय के स्रोतों को बेहतर बनाने और संबंधित बाजार में पैठ बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। इस दौरान आप मांग एवं आपूर्ति के सिद्धांतों का पालन करते हुए अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। यदि कहीं लेन-देन के मामले हैं, तो उन्हें निपटाने में वांछित प्रगति होगी। यानी, सितारों की चाल वर्ष के इन महीनों में धन कमाने एवं जुटाने में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रगति के संकेत दे रही है। हालांकि, आर्थिक व्यय बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। चाहे वो कारोबार से जुड़े संसाधनों को विकसित करने की तकनीकी जरूरतें हों या फिर अन्य लेन-देन के पहलू।

2025 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: 2025 में आर्थिक तरक्की एवं प्रगति के सतत मौके रहेंगे। वर्ष के इन महीनों में आपकी आमदनी बढ़ी हुई रहेगी, चाहे वो तकनीक, उत्पादन, विक्रय, और सेवाओं के संदर्भ में हो या फिर उन्नत उपकरणों को जुटाने की प्रक्रिया में। वर्ष के इन महीनों में आपको धन कमाने की दिशा में वांछित लाभ प्राप्त होता रहेगा। लिहाजा, सूझबूझ को कमजोर न होने दें। यद्यपि वित्तीय पहलुओं को साधने में वर्ष के इन महीनों में सितारों की चाल कई बार कठिनाइयाँ उत्पन्न कर सकती है। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं, तो सितारों की चाल सफलता के संकेत दे रही है, अतः प्रयासों को जारी रखने में आलस्य न करें। अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

2025 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: 2025 में लेन-देन के मामलों को निपटाने और दूर-दराज के क्षेत्रों से धन कमाने में वांछित प्रगति रहेगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे अपनी सेवाओं और उत्पादों को देश एवं विदेश में विस्तारित करने और धन कमाने एवं जुटाने की मुहिम रंग लाने वाली रहेगी। हालांकि, पाप ग्रहों के गोचर के कारण कई बार आपको परेशान होना पड़ सकता है। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं, तो सितारों की चाल सुन्दर परिणामों की दिशा में बढ़ने वाली रहेगी। इस दौरान किसी वांछित संस्था के साथ कार्य एवं व्यापार से जुड़े आर्थिक पहलुओं को साधने में बड़ी सफलता मिलेगी।

2025 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025: 2025 में रहन-सहन के स्तर को उच्च मुकाम देने और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में लगातार प्रगति के मौके रहेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। यदि आप आर्थिक पहलुओं को ऊँचा करने के दिशा में मेहनत कर रहे हैं, तो सफल रहेंगे। अक्टूबर का महीना खास परिणामों को देने वाला रहेगा। ऐसे में कहीं से रुका हुआ धन पुनः मिल सकता है, चाहे वो उधार में दिया गया हो या फिर कार्य एवं वस्तुओं के विक्रय के बदले मिलने वाला धन हो। वर्ष के अंतिम महीनों में आपको पूंजीगत निवेश एवं विदेश से जुड़े कामों को पूरा करने में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि, पाप ग्रहों के गोचर का प्रभाव भी रहेगा, जिससे कई बार आय में कमी और व्यय अधिक होने के आसार रहेंगे। आपकी मेहनत की कमाई को सही तरीके से निवेश करने के अपने ज्योतिषी से सलाह प्राप्त करे।

यह भी अवश्य पढ़ें: 2025 कुम्भ राशि वित्तीय राशिफल और 2025 मीन राशि वित्तीय राशिफल और 2025 मेष राशि वित्तीय राशिफल

मकर राशि के जातक नीचे जाकर मकर राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 मकर राशि (Makar Rashi) कैरियर राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) शिक्षा वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025