हिन्दी

2025 मकर राशि (Makar Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 Makar Rashi Swasthya Avlokan2025 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2025 मकर राशि वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: 2025 में शरीर को सुंदर और बलवान बनाने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। जिससे सेहत क्षमतावान और अच्छी रहेगी। यानी वर्ष के इन महीनों में समग्र सेहत के आयामों को साधने में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। इससे आपका मन उत्साहित होता रहेगा। यदि आप कहीं यात्रा या प्रवास में हैं, या फिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो लापरवाह न रहें। वर्ष के इन महीनों में सितारों की चाल से यह दृष्टिगोचर हो रहा है कि राशि स्वामी का गोचर और श्री भौम का दृष्टि संबंध होने के कारण आपको सेहत में कई बार कष्ट और पीड़ा का अनुभव हो सकता है। अतः खान-पान के प्रति लापरवाह न रहें, अन्यथा शरीर में रक्तादि विकार और चोट का भय उत्पन्न हो सकता है।

2025 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: 2025 में मानसिक और शारीरिक सेहत को पाने के सुखद और शानदार मौके रहेंगे, जिससे आपका मन उत्साहित होता रहेगा। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में आलस्य न करें। यानी सितारों की चाल वर्ष के इन महीनों में आपके सेहत के लिए मिश्रित परिणाम देने वाली रहेगी। ऐसे में कार्य और व्यापार के अतिरिक्त खान-पान का भी पूरा ध्यान दें, तो वांछित परिणाम आपको वर्ष के इन महीनों में मिलते रहेंगे। यदि शरीर में रक्तादि विकार हैं और किसी प्रकार की कमजोरी या पीड़ा है, तो ऐसे में उचित चिकित्सीय परामर्श लें और नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने में कोताही न करें, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत 2025 स्वास्थ्य रिपोर्ट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से प्राप्त करे।

2025 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: 2025 में सेहत को सुखद और शानदार बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। फलतः शरीर में उत्पन्न रोग और पीड़ाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। चाहे वह उम्रगत रोग और पीड़ाएं हों या अन्य संदर्भ, सितारों की चाल सकारात्मक परिणामों की तरफ बढ़ाने वाली रहेगी। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को साधने में आलस्य न करें। क्योंकि जुलाई और अगस्त के महीने सेहत के दृष्टिकोण से बहुत हद तक ठीक रहेंगे। किन्तु सितंबर में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, यानी नरमी की स्थिति हो सकती है। अतः नियमित दिनचर्या से किनारा न करें, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं।

2025 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025: 2025 में तन सुंदर और मन को प्रसन्न रखने की दिशा में लगातार अग्रसर रहेंगे। क्योंकि सितारों की चाल इस दौरान आपकी सेहत को सुखद और सुंदर बनाने में सहायक रहेगी। ऐसे में आपको अपनी सेहत को अच्छा रखने में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। यदि आप कहीं यात्रा या प्रवास में जाना चाहते हैं, तो सितारों की चाल सुखद और शानदार परिणामों की तरफ बढ़ाने वाली रहेगी। हालांकि अक्टूबर और नवंबर के महीने सेहत के दृष्टिकोण से अधिक महत्वपूर्ण और खास रहेंगे। किन्तु इसके पश्चात आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यानी दिसंबर के महीने में खान-पान और नियमित दिनचर्या की ओर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अपने ज्योतिषी के द्वारा आप अपनी व्यक्तिगत 2025 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करे।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।

यह भी पढ़ना न भूलें: 2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के जातक नीचे जाकर मकर राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 मकर राशि (Makar Rashi) कैरियर राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) शिक्षा वार्षिक राशिफल

2025 मकर राशि (Makar Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025