हिन्दी

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 Kumbh Rashi Swasthya Avlokan2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2025 कुम्भ राशि वार्षिक राशिफल

2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: वर्ष 2025 में शारीरिक क्षमताओं को पुष्ट करने के लिए लगातार प्रगति के मौके रहेंगे। हालांकि, कार्य और व्यापार की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण कई बार आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपकी नियमित दिनचर्या कमजोर हो सकती है, फलस्वरूप शरीर में रोग और पीड़ाओं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचें और ऐसे कार्यों में, जहाँ सुरक्षा कवच पहनना जरूरी हो, सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं, क्योंकि पाप ग्रहों का प्रभाव वर्ष के इन महीनों में होने के कारण कई बार आप चिंतित रह सकते हैं। क्या आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं? ज्योतिष सलाह के माध्यम से आप इसका निवारण कर सकते हैं।

2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: वर्ष के इन महीनों में आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लिहाजा, सधी हुई दिनचर्या की ओर बढ़ने में कोताही न करें, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। सितारों की चाल से ज्ञात होता है कि आपको कई बार सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे, क्योंकि गोचरीय क्रम में वर्ष के इन महीनों में दोनों प्रकार के ग्रहों की सक्रियता बनी हुई है। हालांकि, गुरु का गोचर सेहत को स्वस्थ और पुष्ट करने में लगातार सहायक रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: वर्ष 2025 में शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सतत प्रगति के मौके रहेंगे। यदि कोई रोग या पीड़ा है, या खान-पान का ध्यान नहीं दे पाते हैं, यह प्रक्रिया चाहे आपके व्यस्तम जीवनशैली के कारण हो या आलस्यपूर्ण व्यवहार और आदतों के कारण उत्पन्न हो, इससे बचना होगा। अन्यथा रोग और पीड़ाओं की प्रबलता बढ़ सकती है। हालाँकि, गोचरीय क्रम में वर्ष के ये महीने आपके लिए अधिकांश शुभ और सकारात्मक परिणाम लाने वाले रहेंगे। लिहाजा, सूझबूझ को कमजोर न होने दें। सितारों की चाल सकारात्मक परिणामों की ओर बढ़ाने वाली रहेगी, यानी सेहत के लिहाज से ये महीने सकारात्मक रहेंगे। क्या आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भ्रमित हैं, अगर हां तो ज्योतिषीय मार्गदर्शन द्वारा इस समस्या को हल कीजिये।

2025 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025: कार्य और व्यवहार को सकारात्मक बनाने का लाभ आपके चेहरे पर भी नजर आएगा, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। वर्ष के इन महीनों में आपको सधी हुई दिनचर्या का पूरा लाभ मिलेगा। अतः प्रातः वेला में नियमित योगासनों और उपयोगी कसरतों का सकारात्मक असर रहेगा। फलस्वरूप, सेहत को सुंदर और बलवान बनाने की दिशा में सतत प्रगति होगी। इस वर्ष के सितारों के गोचरीय क्रम से ज्ञात हो रहा है कि आपको अधिकांशतः शुभ और अच्छे परिणाम शारीरिक संदर्भों में मिलेंगे। लिहाजा, तामसिक आहारों के सेवन से बचें और छोटी-छोटी बातों में आक्रोशित न हों।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी लें।

यह भी पढ़ें: 2025 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल

कुम्भ राशि के जातक नीचे जाकर कुम्भ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) कैरियर राशिफल

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) शिक्षा वार्षिक राशिफल

2025 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025