हिन्दी

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 Mithun Rashi Swasthya Avlokan2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2025 मिथुन राशि वार्षिक राशिफल

2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: वर्ष 2025 में स्वास्थ्य को सुखद और सुंदर बनाने के नायाब किस्म के अवसर रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आपके सितारे सेहत के लिहाज से वर्ष के इन महीनों में कुछ कमजोर रहेंगे, जिससे आपको गुप्तांगों में पीड़ा होने की आशंका रहेगी। या फिर शरीर में चर्मादि विकार एवं रोग आपको इस दौरान परेशान करेंगे। वहीं राशि स्वामी की नीचगत स्थिति होने के कारण आपके स्वास्थ्य को पुष्ट करने के लिए और तत्पर होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि सितारों की चाल से जो परिणाम मिल रहे हैं, उनके आधार पर वर्ष के इन महीनों में इस राशि के जातकों और जातिकाओं को वांछित परिणाम अर्जित करने के लिए और मुस्तैद रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषीय मार्गदर्शन आपको बीमारी से बाहर निकालने और स्वस्थ होने में मदद करेगी।

2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: वर्ष 2025 में सेहत को पुष्ट और चुस्त बनाने और दैहिक कांति को उच्च करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर न करें। तो वांछित लाभ मिलते रहेंगे। वैसे राशि स्वामी की स्थिति इस माह में सेहत को संवारने में अच्छी रहेगी, जिससे आपका तन और मन प्रसन्न रहेगा। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। यदि सेहत में कोई रोग या पीड़ा है, तो वह दूर होगी। किन्तु तामसिक आहारों के सेवन से बचें। तो वांछित परिणाम वर्ष के इन महीनों में आपको सेहत के संदर्भ में मिलते रहेंगे। यह ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों में आक्रोशित होने से बचें तथा प्रसन्न रहने के नियमों का पालन करें।

2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: वर्ष 2025 में स्वास्थ्य को सुखद और सुंदर बनाने के बेहतरीन अवसर रहेंगे, जिससे मन उत्साहित रहेगा। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर न करें। तामसिक आहारों के सेवन और अनियमित दिनचर्या का क्रम आपको हैरान और परेशान करने वाला रहेगा। लिहाजा अपने स्तर पर सेहत के विपरीत दिनचर्या को अमल में न लें। हालांकि वर्ष के अगस्त महीने की 10 तारीख से पुनः राशि स्वामी सेहत के लिहाज से सुखद और शानदार परिणाम देने वाले रहेंगे। कुल मिलाकर इस माह के सितारों की चाल स्वास्थ्य को सुखद और सुंदर बनाने के लिए अनुकूल रहेगी। अतः अनुकूल दिनचर्या की आवृत्ति को कमजोर न होने दें, तो वांछित लाभ मिलता रहेगा। अपनी ज्योतिष आधारित 2025 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करें।

2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025: वर्ष 2025 में सितारों की चाल सेहत को सुखद और शानदार बनाने वाली रहेगी। वर्ष के इन महीनों में आपका मंगल और कल्याण होता रहेगा। हालांकि आपको सधी हुई दिनचर्या की तरफ तीव्रता से बढ़ने की जरूरत होगी, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस माह के सितारों की चाल इस ओर संकेत दे रही है कि आप अच्छे स्वास्थ्य के स्वामी रहेंगे। किन्तु सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। हालांकि वर्ष के नवंबर महीने में राशि स्वामी का गोचर स्वास्थ्य में कुछ नरमी ला सकता है। अतः खान-पान का उचित ध्यान देते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहें। किन्तु काया को निरोग बनाने की प्रक्रिया आपको दिसंबर में भी जारी रखने की आवश्यकता होगी।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।

यह भी पढ़ें: 2025 कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातक नीचे जाकर मिथुन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान वार्षिक राशिफल

2025 मिथुन राशि (Mithun Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025